Kanpur Weather Today : फरवरी माह में ऐसी गर्मी, दिन में लोगों के छूटे पसीने, पारा 32 के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Weather Today कानपुर में फरवरी माह में गर्मी पड़ने से दिन में ही लोगों के पसीने छूट गए।

Kanpur Weather Today कानपुर में फरवरी माह में ऐसी गर्मी पड़ने से दिन में ही लोगों के पसीने छूट गए। जबकि पारा 30 के पार पहुंच गया।

कानपुर, अमृत विचार। फरवरी के मौसम में सर्दी के इस सीजन में एक बार फिर फिर गर्मी का रिकार्ड तोड़ा है। साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पचास साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि इस महीने के तीसरे सप्ताह में पारा 32 के पार पहुंचा हो। गर्म हवा भी धीरे-धीरे अपना असर बढ़ा रही है, जिसकी वजह से लोग अभी से परेशान होते दिख रहे हैं। इस महीने अप्रैल जैसी गर्मी होने की वजह से मार्च में जून का भी रिकार्ड टूटने की आशंका जताई जा रही है।

मंगलवार को गर्मी और बढ़ गई। फरवरी में पारा पांचवी बार 30 की सीमा को लांघा है। इस दिन चटख धूप में लोगों के खूब पसीने छूटे। घरों और दफ्तरों में लोगों के लिए बिना पंखा चलाए बैठना आसान नहीं हो रहा था। बाहर निकल रहे लोगों को छाईं वाला स्थान देखना पड़ रहा था। धूप का देर तक सामना करना मुश्किल हो गया है। हवा भी अब काफी धीमी चल रही है, जिस वजह से लोगों को तेज तपन के बीच राहत नहीं मिल पा रही है।

इस महीने पहले सप्ताह में ही पारा 30 के पार पहुंचने पर मौसम ने सालों का रिकार्ड तोड़ दिया था। आखिरी सप्ताह गर्म हवा का अहसास और रिकार्ड तोड़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फरवरी के अंतिम सप्ताह में जिस तेजी के साथ तापमान बढ़ता जा रहा है, उससे मार्च की भीषण गर्मी का अनुमान लगाया जा रहा है। लू भी अगले महीने चलती दिखेगी, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

मार्च की गर्मी में जून जैसा अनुभव हो सकता है। अप्रैल, मई और जून की गर्मी भी पहले से और ज्यादा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का मौसम के इस बार लंबा और भीषण रूप के साथ बीतने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गर्मी में बारिश की संभावना नहीं है।

कब-कब 30 पर हुआ पारा

7 फरवरी    30.8 डिग्री सेल्सियस    

10 फरवरी    31.2 डिग्री सेल्सियस

19 फरवरी 30.0 डिग्री सेल्सियस

20 फरवरी 32.0 डिग्री सेलसियस

संबंधित समाचार