तीन दिन में कब्जा न हटाने पर दर्ज होगा मुकदमा :तहसीलदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टीम के साथ एएनएम सेंटर और साधन सहकारी समिति का भी किया निरीक्षण

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। तहसीलदार नानपारा मंगलवार को राजस्व टीम के साथ असवा मोहम्मदपुर गांव पहुंचे। यहां गांव निवासी ग्रामीण के विवाद का निपटारा किया। इसके बाद उन्होंने एएनएम सेंटर और साधन सहकारी समिति का निरीक्षण कर किसानों से खाद और दवाइयां मिलने की जानकारी प्राप्त की।

नानपारा तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव मंगलवार को असवा मोहम्मदपुर गांव में राजस्व निरीक्षक अरुण त्रिपाठी और चार लेखपालों की टीम के साथ पहुंचे। गांव निवासी राम कुमार ने घर के सामने घूर लगाए जाने की शिकायत की थी। जिसका तहसीलदार ने टीम के साथ वार्ता की। विपक्षी से लिखित आदेश लेकर तीन दिन में घूर हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन में कब्जा नहीं हटा तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। इसके बाद तहसीलदार ने एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। साधन सहकारी समिति झाला में मौजूद किसानों से खाद मिलने की जानकारी ली। जिस पर किसानों ने इस समय खाद मिलने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान राज कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -मुजफ्फरनगर: खड़े ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत 

संबंधित समाचार