बहराइच: दीवार गिरने से मां-बेटी घायल, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के फखरपुर कस्बा निवासी एक ग्रामीण मिट्टी का मकान तोड़वाकर पक्का मकान बनवा रहा है। मिट्टी के दीवाल गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रमन कुमार का मकान मिट्टी का बना हुआ था। इस समय वह पक्के मकान का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार शाम को पुराने मिट्टी के मकान के पास पत्नी शांति देवी जगह से मिट्टी हटा रही थी। तभी मिट्टी का दीवाल गिर गया। मलबे में शांति देवी और तीन वर्षीय बेटी सृष्टि घायल दब गई। 

श्रमिकों और परिवार की मदद से मां बेटी को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर महिला और बेटी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Budget की घोषणा के बाद बोले CM योगी- 1 ट्रिलियन इकॉनमी के लिए नींव का पत्थर है आज का बजट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव