बरेली: साहब वेतन दिला दो... त्योहार सही से मना सकें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में संविदा कर्मचारियों ने क्षेत्र के एसडीओ को पत्र देकर वेतन दिलाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का कहना है कि 10 महीने का ईपीएफ और जनवरी-फरवरी की सैलरी दिलाई जाए। जिससे होली और रमजान खुशी के साथ मनाए जा सकें। 

संघ के जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में हुए समझौते का अभी तक पालन नहीं किया गया है। वहीं जिले के संविदा कर्मचारियों की जनवरी-फरवरी की सैलरी अगर फरवरी के अंत तक नहीं आई और समझौते का पूर्ण पालन नहीं होता है तो एक बार फिर हड़ताल करनी पड़ेगी। उनका कहना है कि मांगे पूरी नहीं होने पर सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: ठंडी चाय देने पर तोड़फोड़, वेंडर और यात्री में मारपीट

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म