UP Budget 2023 : 12.39 लाख गरीबों को मिलेंगे ग्रामीण आवास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास को भी बजट में प्राथमिकता दी है। 2023-24 में 12,39,877 गरीब परिवारों को आवास देने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए राज्य सरकार 9000 करोड़ रुपये देगी। इससे गरीबों की पक्की छत का सपना पूरा होगा।

बजट से लक्ष्य की पूर्ति जल्द होगी और बजट के अभाव में आवास पाने के लिए लाभार्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं, पिछले वर्षों में गौर करें तो इस बार सबसे ज्यादा लक्ष्य रखा गया है। 2021-22 में 4,33,536 आवास आवंटित हुए थे, जिसमें 4,24,344 बन चुके हैं। इसी तरह 2022-23 में 8,62,767 आवासों का निर्माण किया जा चुका है। 2023-24 में मुख्यमंत्री आवास के लिए 1203 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

दिव्यांगज सशक्तिकरण विभाग के समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालयों के संचालन जल्द होगा। निर्माणाधीन विद्यालय के लिए 20.60 करोड़ व निर्मित भवन के लिए 8.64 करोड़ बजट की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें : बजट कृषि : 102.81 करोड़ से सुधरेगी भूमि की 'सेहत'

संबंधित समाचार