हरदोई: पहले शादी का झांसा देकर युवती को लेकर हुआ फरार, अब कर रहा इंकार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गांव का रहने वाला युवक शादी के लिए उसी गांव की युवती को भगा ले गया और फिर पांचवें दिन शादी से इंकार करते हुए युवती को उसके घर छोड़ कर कहीं फरार हो गया। पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के एक गांव का रहने वाला अमित उर्फ अनिल पुत्र रमेश 14 फरवरी को गांव की एक युवती से शादी करने का वादा करते हुए उसे अपने साथ भगा ले गया था। उसके बाद पांचवें दिन 18 फरवरी को शादी से इंकार करते हुए उस युवती को उसके घर छोड़ कर कहीं फरार हो गया।

इस बारे में युवती के भाई ने टड़ियावां पुलिस को तहरीर देते हुए सारी बात कही है। उसने कहा है कि दहेज़ की मांग के चलते शादी ठुकराई गई। उसने पुलिस के आगे अपनी बहन की उस युवक से शादी कराने के लिए के लिए अपनी बात रखी है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर आरोपी अमित उर्फ अनिल के खिलाफ धारा 366/498-ए दहेज़ एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: फरवरी में मौसम की तपिश से ''झुलस'' रही गेहूं की फसल, कृषि वैज्ञानिकों ने जताई यह संभावना

संबंधित समाचार