अयोध्या: प्रधान संघ उपाध्यक्ष पर हमले को लेकर घेरा थाना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष के ऊपर हुए हमले को लेकर प्रधानों में आक्रोश है। गुरुवार को भारी संख्या में प्रधानों ने पूराकलंदर थाना पहुंच घेराव किया।प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान के विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस लेने व हमले में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया। 26 फरवरी को प्रधान संघ एसएसपी से मिलेगा कार्यवाही न होने पर प्रधान संघ कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

रामपुर सरधा में 22 फरवरी को आबादी की जमीन कब्जे को लेकर हुए विवाद में प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकुर  पर हमला हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। जिसको लेकर प्रधानों में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने थाना पूराकलंदर पहुंच कर आक्रोश जताया। थानाध्यक्ष से मिलकर प्रधान के ऊपर दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। 

प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष व सरेठी के प्रधान रक्षा राम यादव ने कहा प्रधान पर हुए हमले के बाद पुलिस द्वारा प्रधान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना गलत है। प्रधान जनहित के लिए काम करता है। आरोपियों को तत्काल पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तो प्रधान संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को एसएसपी से मिलकर प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। 

प्रधान संघ के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी व प्रधान संघ पूरा बाजार ब्लॉक के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि जिस तरह प्रधान के ऊपर हमला भी किया गया और उन्हीं के ऊपर रिपोर्ट भी दर्ज कर दिया गया यह सरासर गलत है। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान संघ के प्रदेश महासचिव अनिल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रहलाद वर्मा, राजेश मौर्या, सदानंद यादव, लल्लन प्रसाद, गया प्रसाद यादव सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: विवाह समारोह में डीजे को लेकर मारपीट, एक की मौत

संबंधित समाचार