UPPSC PCS Exam 2023 : यूपीपीएससी मेंस एग्जाम से हटाए गए ऑप्शनल सब्जेक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपीपीएससी (Uttar Pradesh Public Service Commission) पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी सरकार ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) की मेंस परीक्षा से ऑप्शनल सब्जेक्ट को हटा दिया है। अब मेंस परीक्षा (UPPSC Mains Exam) में ऑप्शनल सब्जेक्ट की जगह उत्तर प्रदेश से जुड़े जनरल नॉलेज के दो पेपर शामिल होंगे।

यह फैसला 22 फरवरी को आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। साथ ही कार्मिक विभाग के प्रस्ताव सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा व परीक्षा योजना पाठ्यक्रम में संशोधन करने की भी मंजूरी दी गई है। इसके बाद स्केलिंग को लेकर चल रहे विवाद भी खत्म हो जाएंगे।

इससे पहले UPPSC PCS की मेन एग्जाम में वैकल्पिक विषय (Optional Subject) कंपल्सरी था। इससे मेंस परीक्षा (UPPSC Mains) में साइंस विषय के उम्मीदवारों के मार्क्स अक्सर आर्ट्स विषय के उम्मीदवारों से ज्यादा मिल जाते थे। बाद में स्केलिंग के नाम पर अंकों को घटाए या बढ़ाए जाने के बाद किसी को फायदा या नुकसान का सामना करना पड़ता था।

यूपी में स्केलिंग की वजह से अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के चयन होने की शिकायतें भी मिल रही थी। इसलिए UPPSC PCS मेंस परीक्षा से ऑप्शनल सब्जेक्ट हटाए जाने की मांग तेज हो रही थी। इन्हीं सब बातों को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने ऑप्शनल सब्जेक्ट को हटाए जाने को लेकर शासन को प्रस्ताव दिया था।

यह भी पढ़ें- अयोध्या: रोजगार मेले में 280 के मुकाबले सिर्फ 121 लोगों को मिला रोजगार

संबंधित समाचार