बरेली: डेयरी की छत गिरी...मलबे में दबकर बच्ची घायल, दो भैंसों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माधोबाड़ी गंज में सुबह अचानक डेयरी की छत गिर गई। जिसके मलबे में दबकर दो भैंसों की मौत हो गई। इस दौरान डेयरी में साफ सफाई कर रही एक बच्ची भी मलबे में दबने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने मलबे से बच्ची और अन्य जानवरों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।

बारादरी थाना क्षेत्र के माधोबाड़ी गंज के रहने वाले सचिन ने बताया कि सुबह पड़ोस में डेयरी की छत अचानक भरभराते हुए गिर गई। 13 वर्षीय अर्शी पुत्री स्वर्गीय दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई। मलबे में दबने की वजह से मौके पर ही दो भैंसों की मौत हो गई। जबकि एक भैंस और बकरी गंभीर रूप से घायल है। चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि बच्ची अपनी दादा के पास रहती है। अर्शी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: खेत पर भराई करने गए बुजुर्ग किसान की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार