अयोध्या: जन समस्याएं सुनने को सांसद ने निकाली पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर, अयोध्या। अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रितेश पांडे संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदयात्रा समस्याओं से अवगत होने तथा अपनी उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। 

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनकी समस्याओं के निदान के लिए कई बार लोकसभा में भी आवाज को बुलंद की है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कहां की उनका उद्देश्य जनता की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है तथा विकास की गति को आगे बढ़ाना है। 

उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा 11 फरवरी से शुरू की गई है जो 6 मार्च तक पांचो विधानसभा क्षेत्र में निरंतर चलती रहेगी। समापन अंबेडकरनगर मुख्यालय पर होगा। यह यात्रा गुरुवार को केसरुआ, बरांव, चरावां शिवरामपुर धर्मगंज होते हुए खजुरहट, कोछा बाजार आदि क्षेत्रों में पहुंची। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सपा कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई संत गाडगे की जयंती

संबंधित समाचार