मधुमक्खियों के हमले से युवक की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मधुमक्खियों के हमले में आज एक युवक की मौत हो गई जबकि इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धरमपुर थाना क्षेत्र के इमलाहट गांव के शानबहादुर यादव (30 वर्ष) सुबह अपने घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए नदी की ओर गया था। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने युवक के ऊपर हमला कर दिया। युवक जोर-जोर से चीखेने चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे। युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक को बचाने गए 3 लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। जिनका इलाज अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

ये भी पढ़ें- मणिपुर: 25 करोड़ रूपये का मादक पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार