शाहजहांपुर: नकली जेवर को असली बताकर बेचने वाले ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, पायल, कड़ा, मोबाइल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मोहल्ला चौक में सराफा की दुकान पर दो महिलाए व एक युवक नकली चांदी का जेवर को असली चांदी का बताकर सराफा की दुकान पर बेचने के लिए गए। सराफा व्यापारी तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए अभियुक्त मुजफ्फर नगर व सहारनपुर जिले के है। पुलिस ने 11 जोड़ी पायल, एक चेन, तीन मोबाइल, 7800 रुपये बरामद किए है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव

कोतवाली के मोहल्ला चौकसी निवासी सराफा व्यापारी राजेश कुमार ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी चौक में महेंद्र ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उसकी दुकान पर दो महिलाए और एक युवक आए। उन लोगों ने नकली चांदी का जेवर असली बताकर बेचकर रुपये ठग करके ले गए। पुलिस ने दुकान में कैमरे चेक किए और हरकत में आ गई। पुलिस ने बाजार में दो महिलाओं और एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो दुकानदार ने पहचान लिया। 

पकड़े गए अभियुक्त मोबिन निलवासी लद्दा कोतवाली, मुजफ्फर नगर, तबस्सुम निवासी नूरी कोतवाली सहारनपुर व सानिया निवासी मिमराना कोतवाली मुजफ्फर नगर है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 11 जोड़ी पायल, एक चेन, एक कड़ा, तीन मोबाइल, 7800 रुपये बरामद किए है। टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार, एसएसआई कुलदीप कुमार, महिला सिपाही सुरूचि थी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार