हरदोई: बारात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर गुरुवार की देर रात हुआ हादसा
हरदोई, अमृत विचार। बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे युवक को एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताया गया है कि माधौगंज थाने के सेलापुर गांव निवासी 35 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार गुरुवार की रात को मल्लावा के एक गेस्ट हाउस में एक बारात में शामिल होने गया हुआ था। जहां से वह देर रात को घर वापस लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में हाई-वे पर पटेल टीकाराम महाविद्यालय के सामने किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे विवेक की वहीं पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही वहां पहुंची पुलिस ने युवक के पास से बरामद हुए मोबाइल से उसके घर वालों को हादसे के बारे में बताया। इसका पता होते ही उसके घर वाले दौड़ पड़े।
पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। विवेक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा एक आठ साल की बच्ची है।
ये भी पढ़ें -बहराइच में दुकानों का शटर काटकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
