बहराइच में दुकानों का शटर काटकर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुलामअली पुरा में बर्तन की चार दुकानों के काटे गए शटर

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला गुलामअली पुरा में स्थित बर्तन बाजार में चार दुकानों का गुरुवार रात चोरों ने शटर काट दिया। चोरों ने नकदी और बर्तन समेत लाखों की संपत्ति पार दी। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार को व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला गुलाम अली पुरा में बर्तन बाजार संचालित है। मोहल्ला निवासी उमेश चंद्र गुप्ता की दुकान का गुरुवार रात 1.44 बजे चोरों ने शटर काट दिया। यहां से चोर बिक्री का 50 हजार रूपये नकदी, बर्तन चोरी की। इसके बाद चोर पड़ोस में स्थित ओम प्रकाश, धीरू और वीरू  की दुकान का शटर चोरों ने काट दिया। इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर रखी बिक्री की नकदी और बर्तन चोरों ने चुराई। चार दुकानों से तीन लाख से अधिक की चोरी हुई है। सुबह चोरी की जानकारी होने पर व्यापारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली नगर में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। 

2 (71)

प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जायेगा। वहीं एक साथ शहर में चोरियां होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल को दो साल की सजा 

संबंधित समाचार