अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- महंगाई नहीं, 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी है इनका मुद्दा  

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

स्वर्गीय राजपाल यादव की मूर्ति का किया अनावरण 

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय राजपाल यादव की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान एक जनसभा को भी उन्होंने सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए उद्योगपति मित्र बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई नहीं बल्कि 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी इनके लिए असल मुद्दा है।

अखिलेश ने कहा कि सरकार सदन में सवालों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना को कराना ही नहीं चाहती है ,जबकि इसके बिना किसका कितना विकास हो पायेगा ये बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी से सपा जातीय जनगणना को लेकर ‘जातीय जनगणना कराए सरकार, सबको सम्मान अधिकार’ कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। जिसे ब्लॉक स्तर पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कई कार्यक्रमों के द्वारा चलाया जाएगा। 

अखिलेश यादव ने कहा कि खाने-पीने की चीजें, डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सब कुछ भाजपा राज में महंगा हुआ है। लेकिन इसको लेकर किसी भी तरह से कोई जवाब सरकार के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल उद्योगपतियों का लाभ चाहती है। देश में तेल खाद्य तेल के एक बड़े व्यापारी को लगातार फायदा पहुँचाया जा रहा है। सरकार को आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है और इसका जवाब जनता उन्हें जरूर देगी।      

ये भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी को लगा बड़ा झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

संबंधित समाचार