बरेली: बारादरी थाने में गाजियाबाद की महिला ने मचाई कोरोना की दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पति से विवाद की शिकायत लेकर बारादरी थाने पहुंची महिला जब वहां से वापस लौट गई तो पता चला की वह कोरोना पॉजिटिव थी। इसके बाद महिला के संपर्क में आने वाले हर सिपाही और दरोगा में कोरोना की दहशत फैल गई है। इसके बाद कुछ लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट भी कराया …

बरेली,अमृत विचार। पति से विवाद की शिकायत लेकर बारादरी थाने पहुंची महिला जब वहां से वापस लौट गई तो पता चला की वह कोरोना पॉजिटिव थी। इसके बाद महिला के संपर्क में आने वाले हर सिपाही और दरोगा में कोरोना की दहशत फैल गई है। इसके बाद कुछ लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट भी कराया है। हालांकि एक 24 घंटे में टेस्ट कराने में अधिकतर मामलों में रिपोर्ट निगेटिव ही आती है।

इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा ने बताया कि मंगलवार को गाजियाबाद से एक महिला पति की शिकायत करने थाने आई थी। महिला ने दो शादियां कर रखी थी और उसका एक पति उससे परेशान होकर कहीं भाग गया था। महिला ने आधे घंटे तक थाने में महिला सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर से बातचीत की।

महिला के जाते ही आरोग्य सेतू एप बताने लगा की वहां वह कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हैं। जानकारी जुटाने पर पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव थी और वह अस्पताल में टाइम बिताने के बाद सीधे बारादरी थाने चली आई। उसने खुद को 10 दिन तक घर में क्वारंटाइन नहीं किया। इसकी जानकारी होने पर सिपाही, दरोगा समेत इंस्पेक्टर भी भय में आ गए। कुछ लोगों ने अपना कोरोना टेस्ट बुधवार को कराया। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका