अयोध्या: कृष्ण जन्मोत्सव पर रामलला को मिली नई पोशाक
अयोध्या, अमृत विचार। भगवान विष्णु के अवतार और देश दुनिया को गीता का ज्ञान देने वाले यशोदा नंदन कृष्ण के जन्मोत्सव पर विराजमान रामलला नई पोशाक मिली। रामा दल के अध्यक्ष ने इसके लिए पोशाक का सेट राम जन्म भूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास को भेंट किया। सनातन धर्म के सभी पर्वों एवं …
अयोध्या, अमृत विचार। भगवान विष्णु के अवतार और देश दुनिया को गीता का ज्ञान देने वाले यशोदा नंदन कृष्ण के जन्मोत्सव पर विराजमान रामलला नई पोशाक मिली। रामा दल के अध्यक्ष ने इसके लिए पोशाक का सेट राम जन्म भूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास को भेंट किया।
सनातन धर्म के सभी पर्वों एवं माह की चार पवित्र तिथियों पर एक वर्ष से नयी पोशाक और जन्म भूमि पर फहराया जाने वाला धर्मध्वज ट्रस्ट की ओर से अर्पित किया जा रहा है। रामादल ट्रस्ट अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सफलता के लिए ट्रस्ट की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीराम लला को पहनाने के लिए नवीन पोशाक का एक सेट मुख्य पुजारी सत्येन्द्रदास को भेंट किया गया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सफलता एवं स्वस्थ्य दीर्घायु जीवन की कामना की गई है।
आरजेबी के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्रदास ने बताया कि यह पहला अवसर है जब रामलला जन्माष्टमी पर नयी पोशाक धारण करेंगे।परपरागत रूप से पुरानी पोशाक में ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है।
