पंतनगर: खुदखुशी से पहले डायरी में उकेरा अपना दर्द
पंतनगर, अमृत विचार। हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर स्थित भोटिया पड़ाव में रहना वाले कमल थापा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहन प्रियंका थापा की शादी विधिवत रूप से रुद्रपुर स्थित जगतपुरा अटरिया मोड़ निवासी संजय बुराठी के साथ 30 नवंबर 2021 को संपन्न हुई थी।
शादी के समय अपनी परिपूर्ण क्षमता के अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराली नाखुश थे, जिस वजह से वो शादी के बाद प्रियंका को परेशान करने लगे। भाई ने आरोप लगाया है की उसकी बहन का पति, पति का भाई मुकेश और बहन उमा दहेज में तीन लाख नकदी और स्कूटी की मांग पर अड़े थे और मांग पुरनी ना होने पर जान से मरने की धमकी तक दे रहे थे।
पीड़िता ने अपने भाई को फोन करते हुए ससुरालियों की करतूत के बारे में बताया और कहा कि दहेज़ ना मिलने पर वो उसको को जान से मार डालेंगे। इसके बाद भाई कमल थापा के पास 21 फरवरी को फोन आता है जिसमें उसको अपनी बहन के मौत का पता चलता है। तत्पश्च्यात कमल ने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पंतनगर सीओ तपेश कुमार का कहना है कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियंका के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ एक डायरी लगी जिसमें प्रियंका ने अपने पिता को संबोधित करते हुए लिखा था की उसका पति रोज उससे रोज गाली-गलौज करता है और ये चीज उसके लिए असहनीय बनते जा रही है। अगर उसका पति यह बातें दौहरायेगा तो वह अपनी जान दे देगी।
