बरेली: दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने पर परिजन बने जान के दुश्मन, SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

परिवार वालों से जान का खतरा बताया, फर्जी मुकदमे की आशंका जताई

बरेली,अमृत विचार। मुस्लिम समुदाय की युवती ने हिन्दू धर्म के युवक के साथ विवाह कर लिया। जिस काऱण उसके परिजन अब जान के दुश्मन बन गए। युवती ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

भुता थाना क्षेत्र के गांव सिंगाही मुरावान निवासी महविश ने महिमा मौर्य बनकर गांव निवासी सरन से शादी कर ली है। महंत केके शंखधार के साथ महिमा और सरन शनिवार दोपहर एसएसपी ऑफिस आए। यहां उन्होंने सीओ को एक पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। बताया कि धर्म परिवर्तन करने की वजह से उसके परिवार के लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। यह लोग उसके पति और ससुराल के लोगों पर फर्जी मुकदमा करा चुके हैं, दोबारा भी करा सकते हैं।

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के सिंगाही मुरावान के प्रेमी युगल धर्म की फ़िक्र को दरकिनार कर शादी के बंधन में बंध गए। महविश नाम की लड़की अब महिमा मौर्य बन गई। आचार्य के के शंकधार ने नव दंपति का विवाह कराया। भुता के सिंगाही मुरावान के रहने वाले महविश और सरन का प्रेम प्रसंग पिछले कुछ सालों से चल रहा था। दोनों ही लोग घर के आसपास के रहने वाले थे। दोनों ही लोग 17 फरवरी को चंडीगढ़ भाग गए थे जिसके बाद दोनों ही लोग बरेली में पंडित के के शंखधार के अगत्स्य मुनि आश्रम पहुंच गए।

वही पंडित के के शंखवार ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद दोनों का विवाह करा दिया। महविश से बनी महिमा ने बताया कि घरवालों से और चाचा से उसकी जान को खतरा है और सरन के ऊपर एफआईआर भी दर्ज करा चुके हैं। साथ ही हमें जान का खतरा भी है।

वहीं, पंडित के के संखवार को विदेशों के नंबर से जान से मारने की धमकी लगातार मिल रही हैं। व्हाट्सएप मैसेज के जरिये जान से मारने की धमकी अरबी भाषा में लिखी हुई थी। इसके बारे में जानकारी देते हुए पंडित के के शंखधार ने बताया।

ये भी पढ़ें- बरेली: NCC कैडेट ने जाने मोटे अनाज के फायदे, कृषि अधिकारी ने बताए इसके लाभ

संबंधित समाचार