रोडवेज ने दिल्ली, सहारनपुर के लिए लखनऊ से चलाईं 80 बसें
लखनऊ, अमृत विचार। इन दिनों लखनऊ से दिल्ली व सहारनपुर के अलावा पश्चिमी जिलों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ बस अड्डे पहुंच रही है। जिसकों देखते हुए परिवहन निगम अपनी रद्द एसी व साधारण बसों को फिर से दिल्ली व सहारनपुर समेत विभिन्न जनपदों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। यात्रियों …
लखनऊ, अमृत विचार। इन दिनों लखनऊ से दिल्ली व सहारनपुर के अलावा पश्चिमी जिलों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ बस अड्डे पहुंच रही है। जिसकों देखते हुए परिवहन निगम अपनी रद्द एसी व साधारण बसों को फिर से दिल्ली व सहारनपुर समेत विभिन्न जनपदों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। यात्रियों को ये बसें कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डे से हर घंटे पर मिलेंगी।
बुधवार को भी कैसरबाग और आमलमबाग बस अड्डे से करीब 80 अतिरिक्त बसें यात्रियों को लेकर दिल्ली समेत कई पश्चिमी जनपदों में भेजी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बताते है कि बीते तीन दिनों से बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी हैं। जहां के भी यात्री बस अड्डे पहुंच रहे हैं उन्हें गंतव्य स्थान तक के लिए बसें उपलब्ध कराई जा रही है। अतिरिक्त बसें अब रोजाना दोनों बस अड्डों से संचालित होंगी।
स्वतंत्रा दिवस के मद्देनजर बस अड्डे पर हुई चेकिंग
कैसरबाग बस अड्डे पर स्वतंत्रा दिवस के मौके पर बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां वेटिंग हाथ, बस अड्डा परिसर व प्लेटफार्म, टिकट काउंटर समेत बसों के अंदर भी चेकिंग की गई। इस दौरान घोषणा यंत्र से बसों में किसी प्रकार का विस्फोटक सामान नहीं लेकर चलने की चेतावनी दी यात्रियों को दी गई।
