अयोध्या: स्कूलों के निरीक्षण में सात शिक्षक मिले गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कराए गए निरीक्षण में सात शिक्षक गैरहाजिर मिले हैं। सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार मवई के प्राथमिक विद्यालय संडवा के प्रधानाध्यापक ओंम प्रकाश यादव, सहायक अध्यापक सतीश चंद्र, मिल्कीपुर के प्राथमिक विद्यालय अधियावन से शिक्षा मित्र वंदना कुमारी, मनोज कुमार तिवारी और प्राथमिक विद्यालय पठनिया से सहायक अध्यापक अनामिका यादव गैरहाजिर मिलीं। 

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय मलेथूकनक से अनुदेशक अंकिता पांडेय व कम्पोजिट विद्यालय कन्या हैदरगंज से अनुदेशक अमिताभ वर्मा नदारत मिले। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सौपी गई रिपोर्ट के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने व शिक्षा मित्रों का मानदेय अवरुद्ध करने के निर्देश दिए हैं। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें:-खबर का असर: बहराइच में फर्जी सट्टाधारकों पर दर्ज होगा मुकदमा, जिला गन्ना अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

संबंधित समाचार