Video: आशीर्वाद दीजिए रुपया नहीं...बहराइच पुलिस ने पेश की मिशाल, MP से दर्शन को आई श्रद्धालु का जेवरात और रुपया भरा बैग लौटाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच पुलिस का शनिवार को एक अलग ही चेहरा देखने को मिला। मध्य प्रदेश निवासी यात्रियों का जेवरात और नकदी से भरा बैग जनपद में गिर गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को दिया। इस पर खुश होकर महिला पुलिस को रूपया देने लगी। जिस पर एएसपी नगर और अन्य पुलिस कर्मियों ने रूपया लेने से मना कर दिया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से विपुल सागर महाराज की टीम श्रावस्ती में स्थित बौद्ध तपोस्थली का दर्शन करने आई थी। वापस आते समय आसाम रोड पर महाराज के साथ मौजूद यात्रियों का बैग गिर गया। बैग में हजारों रूपये के साथ जेवरात भी थे। रुपयों भरा बैग पुलिस के हाथ लगी। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बैग में मिले आधार कार्ड से मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद महिला श्रद्धालु से वार्ता की गई। शनिवार को महिला श्रद्धालु को कार्यालय में जेवरात और रूपये का बैग दिया गया। बैग वापस मिलने से वृद्ध महिला काफी खुश दिखीं। 

वह अपर पुलिस अधीक्षक और इंसपेक्टर को रूपया देने लगी। इस पर पुलिस ने रूपया देने के बजाए आशीर्वाद की मांग की। साथ ही कहा कि सरकार मुझे रूपये दे रही है। इस पर महिला ने प्रसाद और आशीर्वाद दिया और मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: भाकियू के प्रदर्शन पर खरीदा गया किसानों का धान

संबंधित समाचार