सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख और IMF MD के साथ की गोलमेज चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यहां विश्व बैंक प्रमुख डेविड मलपास और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक (एमडी) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ आज यहां गोलमेज परिचर्चा के दौरान कर्ज में फंस रहे देशों का मुद्दा उठाया और इस मुद्दे पर मिलकर काम करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - RBI : बड़ा झटका ! अब इन 5 बैकों के ग्राहक खाते से नहीं निकाल पाएंगे पैसा

जी 20 वित्त मंत्री एवं केन्द्रीय बैंक गवर्नरों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने आये इन दोनों के साथ आज यहां गोलमेज बैठक आयोजित की गयी। श्रीमती सीतारमण ने ऋणदाताओं के बारे में जानकारी रखने के साथ ही इस चुनौतियों को लेकर एकमत होने और इसके समाधान पर जोर दिया।

उन्होंने कर्ज में बुरी तरह फंसे देशों का मुद्दा उठाया और इसके लिए सबको मिलकर इस मुद्दे को जाेरशोर से उठाने का आह्वान भी किया। इन दोनों अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से तेजी से ऋण पुर्नगठन किये जाने, कर्ज में फंसे देशों को मदद किये जाने की भी अपील की गयी।

ये भी पढ़ें - देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.68 अरब डॉलर घटकर 561.26 अरब डॉलर पर

संबंधित समाचार