अमरोहा: मालगाड़ी की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
अमरोहा,अमृत विचार। रेलवे ट्रैक पर बैठे दो युवकों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज …
अमरोहा,अमृत विचार। रेलवे ट्रैक पर बैठे दो युवकों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलवारशाह निवासी वसीम अहमद पुत्र कमरूद्दीन(35) और यामीन पुत्र बाबू खां(38) बुधवार की देर शाम करीब सात बजे जोया और अतरासी पुल के बीच में बने नाले के पास में डाउन लाइन पर बैठे थे। बताते हैं कि अप लाइन पर मालगाड़ी आ गई। इतने वह समझ पाते कि डाउन लाइन पर भी मालगाड़ी आ गई। काफी हार्न दिया, लेकिन दूसरी मालगाड़ी के चक्कर में आवाज नहीं आई और दोनों ही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी आ गए। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में ले लिया। जीआरपी प्रभारी नकुल चौधरी ने बताया कि दोनों युवक डाउन लाइन पर बैठे थे। इस दौरान दोनों ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई।जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
सावधान रहें, ट्रैक पर दौड़ रही मालगाड़ी
अनलॉक में जहां सवारी गाड़ी नहीं चल रही है, वहीं मालगाड़ी ट्रेन चल रही हैं।इसलिए ट्रैक पर जाने से बचें। लोग अनजाने में ट्रैक पर पहुंच जाते है और दुर्घटना हो जाती है। सवारी ट्रेन बंद होने से मालगाड़ी ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। इसलिए यह न समझें कि ट्रेन नहीं चल रही हैं। जीआरपी प्रभारी ने लोगों को सलाह दी कि ऐसे में ट्रैक पर जाने से बचें।
