हल्द्वानी: स्थायी न किए जाने से लेखपाल खफा, तहसील में धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- स्थायीकरण व अन्य मांगों को लेकर एकजुट हुए लेखपाल

- बोले, मांग पूरी न हुई तो करेंगे दो दिन का कार्य बहिष्कार

हल्द्वानी, अमृत विचार। लेखपालों ने काम छोड़ कर शनिवार को तहसील में धरना दिया। लेखपाल स्थायीकरण और अन्य मांगों को लेकर धरने पर डटे थे। उन्होंने चेतावनी दी है की अगर मांग पूरी न हुई तो वह दो दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे। 

धरने को संबोधित करते हुए उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चंद्र घिल्डियाल ने कहा, लेखपाल पिछले पांच साल से स्थायी होने का इंतजार कर रहे हैं और इसी वजह से उनमें आक्रोश है। जिले में 2018 से कार्यरत लेखपालों का अभी तक स्थायीकरण नहीं हुआ है।

वहीं जिलामन्त्री आशुतोष चन्द्र ने कहा कि ऑनलाइन कार्यों की अधिकता को देखते हुए लैपटॉप, प्रिन्टर, डाटा की आवश्यकता है और लेखपाल आज भी पुराने ढर्रे पर काम कर रहे हैं। जबकि जिलाध्यक्ष हरीश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए शीघ्र लेखपाल क्षेत्रों का पुनर्गठन होना चाहिए। धरने में धमकी दी गई की अगर उनकी मांगें पूरी न हुई तो 17 व 18 मार्च को हल्द्वानी में दो दिन का धरना देकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज