MJPRU: 21 मार्च से होंगी MBBS और BAMS की परीक्षाएं, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस और बीएएमएस की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 21 मार्च से शुरू होंगी।

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय प्रोफेशनल और एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल (भाग प्रथम और द्वितीय) की परीक्षाएं 11 से 2 बजे की पाली में 21 से 28 मार्च तक होंगी। इसके अलावा बीएएमएस मुख्य और पूरक भाग प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ की वार्षिक परीक्षाएं 11 से 2 बजे की पाली में 21 मार्च से 19 अप्रैल तक होंगी। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: निजीकरण के विरोध में 72 घंटे हड़ताल करेंगे बिजली अधिकारी

संबंधित समाचार