बरेली: महेशपुरा क्राॅसिंग के पास जाम से मिलेगी राहत, पुलिया से निकल सकेंगे वाहन
बरेली, महेशपुरा। क्राॅसिंग के पास मौजूद पुलिया जीर्णोद्धार का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। जिसके लिए क्रेन से बॉक्स आदि रखे गये। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रविवार को ब्लॉक लेकर कार्य किया जायेगा। पुलिया ठीक होने से चौपहिया वाहन भी यहां से निकल सकेंगे।
आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने महेशपुरा क्राॅसिंग बंद होने से लगने वाले जाम का मुद्दा लोकसभा सदन में उठाया था। महेशपुरा क्राॅसिंग के पास अंडरपास बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। बरेली बदायूं रूट पर रामगंगा से पहले फाटक संख्या 252बी एनईआर का बरेली-कासगंज रेल मार्ग है। वहीं एनआर का रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 2 ए बरेली-चंदोसी रेलवे मार्ग है। फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
महेशपुरा क्रॉसिंग के पास अंडरपास बनने से चौबारी,अंगूरी गांव, रोधी,मिलक, महेशपुरा ठाकुरान समेत एक दर्जन गांव के लोगों को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप के मुताबिक फाटक पर अक्सर ट्रेन काफी देर तक खड़ी रहती है। जिससे कई बार राहगीर गाड़ियों के नीचे से निकलते वक्त हादसे का शिकार हो चुके हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम को लेकर रिपोर्ट बीते दिनों मांगी थी।
यह भी पढ़ें- MJPRU: 21 मार्च से होंगी MBBS और BAMS की परीक्षाएं, जानें डिटेल्स
