बरेली: परिणाम में गड़बड़ी को लेकर ABVP ने परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में खामियों को लेकर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का घेराव किया। मामला बरेली कॉलेज से जुड़ा था, ऐसे में परीक्षा नियंत्रक ने बरेली कॉलेज के सहयोग से परिणाम ठीक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज में जाकर प्राचार्य प्रो. ओपी राय का घेराव किया। प्राचार्य ने कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक प्रो. बीनम सक्सेना को बुलाया। इसके बाद तुरंत एक हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए। यहां छात्र अपने परिणाम से जुड़ी जानकारी बता सकते हैं, ताकि उनका परिणाम ठीक हो सके।

बरेली कॉलेज का स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम आंतरिक, व्यावसायिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक न भेजने की वजह से विश्वविद्यालय ने परिणाम रोक दिया था। परिणाम जारी न होने से छात्रों के तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश नहीं हो रहे थे और फॉर्म भी जमा नहीं हो रहे थे। कॉलेज ने जब अंक भेजो तो परिणाम जारी हुआ लेकिन इसमें कई गड़बड़ी हैं। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित थे, उन्हें अनुपस्थित और जो अनुपस्थित थे, उन्हें उपस्थित दिखाया गया है। इसके अलावा अंक भी गलत चढ़े हैं। इन समस्या के चलते छात्र परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: महेशपुरा क्राॅसिंग के पास जाम से मिलेगी राहत, पुलिया से निकल सकेंगे वाहन

संबंधित समाचार