चित्रकूट: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। भंडारे से लौट रहे मामा- भांजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिलौटा बुजुर्ग निवासी तीरथ पुत्र मेडेलाल अपने भांजे पंकज पुत्र इंद्रजीत निवासी तुर्रा के साथ पास के गांव के एक मंदिर में भंडारा खाने गए थे। शनिवार देर रात लौटते समय देवांगना घाटी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, तीरथ पढ़ाई करने के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। उधर पंकज अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों की मौत से परिवारों में मातम छा गया। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-...उमेशवा अतीकवा से मिल गवा रहा है, सपा विधायक पूजा पाल की उमेश के घर की महिलाओं से हुई तीखी बहस, Video Viral

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका