बरेली: लाल फाटक ओवरब्रिज का रेलवे ने शुरू किया अपने हिस्से का कार्य
बरेली,अमृत विचार। लाल फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे के हिस्से का ओवरब्रिज बुधवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। इसके हो जाने से कार्य में तेजी आ जाएगी और कुछ माह पुल बन कर तैयार हो जाएगा। इसके लिए रेलवे ने क्रसिंग को दूसरी जगह स्थापित कर आवागमन पहले ही शुरू कर चुका था। …
बरेली,अमृत विचार। लाल फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे के हिस्से का ओवरब्रिज बुधवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। इसके हो जाने से कार्य में तेजी आ जाएगी और कुछ माह पुल बन कर तैयार हो जाएगा। इसके लिए रेलवे ने क्रसिंग को दूसरी जगह स्थापित कर आवागमन पहले ही शुरू कर चुका था।
लालफाटक के रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन पुल पर काम तेजी पकड़ पा रहा है। लोगों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि काफी इंतजार के बाद रेलवे ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। सेतु निगम का कार्य पूरा होने के बाद रेलवे के हिस्से का पुल बन जाने से दोनों सिरा जुड़ जाएगा। देरी के कारण 14 करोड़ रूपए का बजट बढ़ चुका है।
इस पुल को बनाने का काम 2017 में शुरू हुआ तो मार्च 2020 में पूरा कर लेना था। ऐसा नहीं हुआ तो स्टीमेट रिवाइज करना पड़ा है। 955 मीटर लंबे इस पुल के लिए 2017 में 82 करोड़ 50 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। अब पुल के बजट को बढ़ाकर शासन ने 96 करोड़ 67 लाख रुपए कर दिया है। अभी भी एक पेंच फंसा हुआ है, सेना क्षेत्र में पुल में के लिए जमीन को लेकर एनओसी जारी नहीं की गई है। इसके कारण रक्षा क्षेत्र में निर्माण रूका हुआ है। इस पुल को लेकर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भी लिखे थे।
