आज का राशिफल: 13 अगस्त 2020
मेष- आज स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अच्छे अवसरों की प्रतीक्षा रहेगी। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे आज प्रपोज कर सकते हैं।ट वृष- आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पूरे दिन को काफी अच्छी तरह से मौज-मस्ती में बितायेंगे। किसी संगठन में …
मेष- आज स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में अच्छे अवसरों की प्रतीक्षा रहेगी। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे आज प्रपोज कर सकते हैं।ट
वृष- आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पूरे दिन को काफी अच्छी तरह से मौज-मस्ती में बितायेंगे। किसी संगठन में बड़ा दायित्व मिल सकता है। परिजनों के लिये कुछ खरीदारी करने का विचार बनेगा।
मिथुन- आज प्रेमी युगल जीवन का अहम फैसला ले सकते हैं। लेकिन भावुकता और बिना गहन सोच-विचार के कोई बड़ा निर्णय आज लेना उचित नहीं होगा। एक समय में एक ही काम करें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
कर्क- आज सहयोगी आपके प्रति समर्पित भाव से रहेंगे। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। जीवन के कई क्षेत्रो में सुधार होगा। अन्य दिनों की तुलना में कारोबार में अच्छी तेजी रहेगी।
सिंह- आज अपको छोटों से भी सीखने का प्रयास करें। आपको अपने काम से सन्तुष्टि मिलेगी। दोस्त आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
कन्या- आज आपकी अहम भावना सम्बन्धों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार की आशा है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को लेकर भावुक रहेंगे। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं।
तुला- आज का दिन करियर में जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपके लिये उचित नहीं है। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। अपने काम के प्रति बोरियत महसूस होगी।
वृश्चिकृ- आज परिस्थितियाँ आपके अनुकूल अवश्य हैं लेकिन आप प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहे हैं। अपने अन्तर्मन की आवाज सुनें और उसके आधार पर अपना आत्ममूल्यांकन करें।
धनु- आज काम के प्रति एकाग्र रहेंगे। आपकी मेहनत आज रंग लायेगी। जीवन में होने वाले सभी बदलाव सुखद महसूस होंगे। लॉ करियर से जुड़े लोगों के लिये दिन उत्तम रहेगा।
मकर- आज विवाह को लेकर पारिवारिक सहमति मिलेगी। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। कला और संगीत आदि ललित कलाओं में रुचि लेंगे। हर चीज को सकारात्मक दृष्टि से देखें, इससे आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी।
कुंभ- आज पैतृक सम्पत्ति के विवाद उभर सकते हैं। भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। आपके सौम्य और विनम्र स्वभाव के कारण परिवार में आपका सम्मान होगा।
मीन- आज के दिन गुमी हुयी वस्तु दोबारा वापस मिल सकती है। बच्चों और जीवनसाथी से काफी खुश रहेंगे। स्वयं को तंदुरुस्त रखने के लिये योग और प्राणायाम का सहारा लेंगे।
