कालाढूंगीः बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने से कामकाज ठप, उपभोक्ता परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। भारत संचार निगम लिमिटेड नगर ब्रॉड बैंड सेवा बाधित होने से सरकारी व निजि कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। जिस कारण सरकारी विभाग सहित उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः एनएमओपीएस के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज, विशाल रैली में शामिल हुए हजारों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी 

बीते शुक्रवार को पेयजल निगम द्वारा पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी ने लाइन खोदने में बीएसएनएल की वायर तोड़ दी। भारत संचार निगम लिमिटेड की सुस्ती के कारण तीन दिनों से इंटरनेट सेवा अभी भी बाधित है जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

विभाग के सुस्ती के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। वहीं, दूरसंचार के कर्मी टूटी वायर में फाल्ट को सही करने में लगे हैं। संविदा कर्मचारी हेमू अधिकारी ने बताया कि जल्द ही ब्राडबैंड सेवा सुचारू रूप से ठीक हो जायेगी

यह भी पढ़ें- शांतिपुरीः ट्रेन से कटकर रेलवे मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम

संबंधित समाचार