लखनऊ : धूमधाम से मना जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव रविवार को गोमतीनगर जैन मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। जैन मंदिर के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि आज ही के दिन उन्हें निर्वाण प्राप्त हुआ था। चन्द्रप्रभु के अभिषेक और पूजन के बाद महिलाओं ने उन पर निर्वाण लाडू चढ़ाये।

गोमतीनगर महिला मंडल की सदस्य अनीता जैन, दीपाली, दीपिका, चन्दना, डॉ. अलका, जूली, शोभना और सपना ने अभिषेक और पूजन में हिस्सा लिया। डॉ. संजय राकेश और प्रदीप जैन ने मुख्य शांतिधारा की। इस मौके पर आलोक, निकांत, अमित, राकेश, अरविन्द, वीरेन्द्र जैन और पंडित पीयूष भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : गोमती से निकाला दस क्विंटल कचरा

संबंधित समाचार