विश्व में दो करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित : डब्ल्यूएचओ
मास्कों। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान विश्वभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 214,985 नए मामलों की पुष्टि के बाद कोरोना की चपेट में आये लोगों की संख्या दो करोड़ को पार पहुंच गई है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विश्व में अबतक …
मास्कों। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान विश्वभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 214,985 नए मामलों की पुष्टि के बाद कोरोना की चपेट में आये लोगों की संख्या दो करोड़ को पार पहुंच गई है।
डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि विश्व में अबतक 20,162,474 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा इस दौरान 4,835 कोरोना मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 737,417 पर पहुंच गई हैं।
गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च को कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया था। कोरोना वायरस से विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है जबकि दूसरे पर ब्राज़ील और तीसरे पर भारत हैं।
दुनिया में कोविड से मौतें 7.47 लाख
वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 2 करोड़ और मौतों की संख्या 7.47 लाख से अधिक हो गई है। वहीं दुनिया में कोरोना का सबसे बुरा प्रकोप झेल रहे अमेरिका में सबसे अधिक संक्रमण के मामले 51,93,266 और मृत्यु संख्या 1,65,934 दर्ज हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील 3,164,785 मामलों और 1,04,201 मौतों के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर है। कोरोना संक्रमण की बात करें तो विश्व में तीसरा स्थान भारत का है। यहां अब तक 23,29,638 मामले दर्ज हो चुके हैं।
मामलों की संख्या में इसके बाद रूस (9,00,745), दक्षिण अफ्रीका (5,68,919), मैक्सिको (4,98,380), पेरू (4,89,680), कोलंबिया (4,10,453), चिली (3,78,168), ईरान (3,33,699), स्पेन (3,29,780), यूके (3,15,564), सऊदी अरब (2,93,037), पाकिस्तान (2,85,921), अर्जेंटीना (2,68,574), बांग्लादेश (2,66,498), इटली (2,51,713), तुर्की (2,44,392), फ्रांस (2,44,088), जर्मनी (2,20,859), इराक (1,60,436), फिलीपींस (1,43,749), इंडोनेशिया (1,30,718), कनाडा (1,22,689), कतर (1,13,938) और कजाकिस्तान (1,00,855) हैं।
वहीं ऐसे देश जिनमें 10 हजार से अधिक मौतें हुईं हैं उनमें मेक्सिको (54,666), यूके (46,791), भारत (46,091), इटली (35,225), फ्रांस (30,375), स्पेन (28,579), पेरू (21,501), ईरान (18,988), रूस (15,231), कोलम्बिया (13,475), दक्षिण अफ्रीका (11,010) और चिली (10,205) शामिल हैं।
