मुरादाबाद : हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की सफलता का आह्वान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विकास क्षेत्र मूंढापांडे के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह और प्रभारी पंडित देशराज शर्मा सदस्य पीसीसी के साथ बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने की। संगठन द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो पर चर्चा कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

ब्लॉक अध्यक्ष एवं प्रभारी ने बताया कि न्याय पंचायत मूंढापांडे  जैतपुरा विसाहठ के ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम रूप चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष से पदाधिकारियों ने कहा कि  वह प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव शर्मा, प्रभारी मुरादाबाद व सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुखराज सिंह से भी समय ले लें  जिससे एक बड़ा कार्यक्रम किसी न्याय पंचायत में कराया जा सके। 

बैठक में अफजल साबरी, शमशाद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, फिरोज खान, राजेंद्र बाल्मीकि, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, शाहरुख आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा- उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जल्द किया जाए रिहा

संबंधित समाचार