बरेली: दूसरी महिला पर आया पति का दिल...बनाए अवैध संबंध, पत्नी ने न्याय की लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक महिला के पति ने दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बना लिए और अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने लगा। पीड़िता को जब इसका पता चला तो उसने एसससपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

थाना भमोरा के चकरपुर निवासी आरोपी की पत्नी का आरोप है कि उसका विवाह रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी के बाद उसके चार बच्चे भी हुए। कुछ माह पूर्व उसके पति से इज्जतनगर में रहने वाली महिला के साथ फोन पर बातें शुरू हो गईं। उसके पति से महिला के साथ अवैध संबंध हो गए। कुछ समय से पति ने घर पर आना बंद कर दिया। अब उसका पति महिला से शादी करने को कह रहा है। पीड़िता को जब इसका पता चला तो उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

यह भी पढ़ें- बरेली: उमेश हत्याकांड के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार