Kanpur News : कैंट बोर्ड चुनावों का बजा बिगुल, प्रत्याशी तैयारी में जुटे
कानपुर में कैंट बोर्ड चुनावों का बजा बिगुल।
कानपुर में कैंट बोर्ड चुनावों का बिगुल बज चुका। जिसके लिए प्रत्याशी तैयारी में जुटे। आठ वार्डों के लिए मतदान स्थलों की सूची भी जारी हुई।
कानपुर, अमृत विचार। छावनी परिषद के आठ वर्ष बाद होने वाले चुनावों का बिगुल बज गया है। कैंट बोर्ड द्वारा 30 अप्रैल को सभी वार्डों के मतदान स्थलों की सूची भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही क्षेत्र में चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए लोगों से मिलना शुरू कर दिया है। यहां के आठ वार्डों के 53426 मतदाता नौ स्थानों पर मतदान सुबह सात से शाम पांच तक करेंगे। आरक्षित वार्ड नंबर दो के मतदाता बीआई बाजार के साथ ही काकोरी गांव के स्कूल में अपना वोट डालेंगे। वहीं अगले दिन मतगणना की जाएगी।
किस वार्ड के कहां पड़ेंगे वोट
वार्ड नाम मतदेय स्थल
एक कैंट बोर्ड दफ्तर, गोला घाट स्कूल
दो बीआई बाजार और काकोरी गांव के कैंट स्कूल में
तीन प्रेरणा स्कूल स्पेशल चिल्ड्रेन
चार कैंट बोर्ड स्कूल फेथफुलगंज
पांच लाल चबूतरा बारातशाला
छह कैंट बोर्ड स्कूल मीरपुर
सात इंदिरा निकेतन स्कूल हैरिसगंज एवं कैंट बोर्ड स्कूल
आठ जुहारी देवी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज, केनाल रोड
विस्तृत ब्यौरा
4 मार्च मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के आवेदन
10- मार्च नाम बढ़े या घटे की सूची प्रकाशन
14,15 मार्च आपत्तियों पर सुनवाई
17 मार्च अपील
21 मार्च फाइनल मतदाता सूची प्रकाशन
22 मार्च नामांकन सुबह 11 से 4 बजे के बीच पर लंच में आधे घंटे की छूट
22 मार्च शाम पांच बजे नामांकन कराने वालों की सूची का प्रकाशन
25 मार्च नामांकन निरस्त पर आपत्ति
31 मार्च सुनवाई
27 मार्च नाम वापसी
3 अप्रैल चुनाव चिंह्र का आवंटन
5 अप्रैल प्रत्याशियों के नाम पर चुनाव चिंह्र की सूची का प्रकाशन
कैंट बोर्ड के चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए सारी तैयारियां शुरू हो गई है। समय से ही चुनाव कराए जाएंगे।- अमित यादव, पीआरओ, कैंट बोर्ड
