सीओएआई ने ओटीटी सेवाप्रदाताओं से ‘प्रयोग शुल्क’ की मांग को ठहराया जायज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजस्व में हिस्सेदारी को लेकर बहस के बीच सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने सोमवार को कहा कि नेटवर्क देकर ओटीटी संचार सेवा प्रदाताओं से उचित ‘प्रयोग शुल्क’ की दूरसंचार परिचालकों की मांग ‘उचित और तर्कसंगत’ है और इससे वे अर्थव्यवस्था में सहयोग भी दे सकेंगे।

इससे कुछ ही दिन पहले भारतीय इंटरनेट और मोबाइल संघ (आईएएमएआई) ने जोर देकर कहा था कि राजस्व में हिस्सेदारी की मांग इंटरनेट निरपेक्षता (नेट न्यूट्रेलिटी) का परोक्ष रूप से उल्लंघन है। इसके जवाब में सीओएएआई ने इसे भ्रामक बताया है।

सीओएआई के महानिदेशक एसपी कोचर ने आईएएमएआई का नाम लिए बिना कहा, “कुछ संस्थाएं स्वार्थ के तहत भ्रामक तरीके से इंटरनेट निरपेक्ष ओटीटी के लिए नियामकीय ढांचे की जरूरत और उपयोग शुल्क के मुद्दे को गलत बता रही हैं।” सीओएआई दूरसंचार कंपनियों का संगठन और इसके सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। सीओएआई ने जोर देकर कहा कि उसके सभी सदस्य दूरसंचार सेवा प्रदाता (टीएसपी) इंटरनेट निरपेक्षता नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

ये भी पढ़ें- म्यूचुअल फंड उद्योग में खुदरा निवेशकों का हिस्सा जनवरी में 9.3 प्रतिशत बढ़ा

संबंधित समाचार