असम के सीएम ने पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात, राज्य के विकास संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और आर्थिक विकास के लिए राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के तरीकों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान, पुरी ने शर्मा को आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय असम की आर्थिक समृद्धि के लिए प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को लेकर हर संभव प्रयास करेगा। शर्मा ने पुरी के साथ असम के आर्थिक विकास के लिए राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने के तरीकों पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडितों ने घाटी के बाहर पुनर्वास की मांग दोहराई, किया प्रर्दशन
