रुद्रपुर: हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सितारगंज के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से गांव मूसेकला जिला तरनतारन पंजाब निवासी 43 वर्षीय गुरजंट सिंह सितारगंज के समीप स्थित गांव गोठा में अपनी बहन के पास रहता था।

बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब बजे वह बाइक से नानकमत्ता की ओर जा रहा था की चीकाघाट पुलिस के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार गुरजंट सिंह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को राहगीरों ने सितारगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के बहनोई राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अविवाहित था, जबकि माता-पिता तरनतारन में रहते हैं। सितारगंज में रहकर वह रेता बजरी का कारोबार करता था। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

 

संबंधित समाचार