Etawah News : सीटी स्कैन कराने आई दो किशोरियों के बीच दलाली को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें- Video
इटावा में दो किशोरियों के बीच हुई मारपीट।
इटावा के डॉ. भीमराव आंबेडकर जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन कराने आई दो किशोरियों के बीच दलाली को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
इटावा, अमृत विचार। डॉ. भीमराव आंबेडकर जिला चिकित्सालय काफी दिनों से दलाली के आरोप लगते रहे हैं। हद तो तब हो गई जब सीटी स्कैन कराने आई दो किशोरियां में दलाली को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। किशोरियों और वहां मौजूद दो किशोरियों में जबरदस्त मारपीट होते देख पत्रकारों ने पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा अपने कैमरे में कैद कर लिया।
इटावा : डॉ. भीमराव आंबेडकर जिला चिकित्सालय में दो किशोरियों के बीच मारपीट।@AmritVichar pic.twitter.com/tzwNsuZ783
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 27, 2023
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में ज्योति और ममता ने बताया कि वह इटावा जनपद की मूल निवासी हैं। वर्तमान समय में सेक्टर 110 नोयडा गौतम बुद्ध नगर में रहती है। अपने गले का सी टी स्कैन कराने के लिए यहां आई। उनकी पूर्व परिचित युवती व उसकी सहेली ने कहा कि उसके पापा यहां कार्यरत हैं 500 रुपये दे दो सीटी स्कैन करवा देंगे।
मैंने उसे 500 रुपये दे दिए और मेरा सी टी स्कैन करा दिया। बाद में जब मुझे पता चला कि जिला अस्पताल में तो पैसे लगते ही नही है। तो मैंने पैसों की मांग की तो वे दोनों लड़किया मुझे मारने लगीं। उन्होंने बताया कि उसके पापा जिला अस्पताल में कार्यरत है। उन्हीं को पैसे दिलवाए थे।
