Kanpur Suicide : गुस्से में बोला दे दूंगा जान और पत्नी को डराने के लिए लगाया फंदा, कसने से हो गई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

कानपुर, अमृत विचार। कोहना थानाक्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जान दे देने की बात कहकर जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं मृतक के भाई का कहना है, शराब पीने से टोकने पर उसने कदम उठा लिया। 
 
पुराना कानपुर निवासी 28 वर्षीय अमित दुबे थेरेपिस्ट था। एक साल पहले ही उसकी शादी शुक्लागंज की रहने वाली श्वेता से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता था। रात करीब तीन बजे अमित और श्वेता में कहासुनी हो गई। गुस्से में दोनों ने एक दूसरे को फांसी लगा लेने की बात कही। इसी बात से आवेश में आकर अमित ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटकते शव को देखकर कोहराम मच गया।
 
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से छानबीन की। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के पिता श्रीराम ने बताया कि बेटा शराब पीता था। इस पर टोका गया तो उसने गुस्से में खुदकुशी कर लेने की धमकी दी थी।

 

संबंधित समाचार