Kanpur News : CSJM की छात्राओं ने पश्चिम बंगाल में जीता गोल्ड, 16 राज्यों में पाया प्रथम स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के सीएसजेएमयू की छात्राओं ने पश्चिम बंगाल में गोल्ड जीता।

कानपुर के सीएसजेएमयू की छात्राओं ने पश्चिम बंगाल में गोल्ड जीता। इसमें सीएसजेएमयू ने 16 राज्यों में प्रथम स्थान पाया। वहीं, एनएसएस ने बंगाल में मेडल जीते।

कानपुर, अमृत विचार। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। पश्चिम बंगाल में हुई इस प्रतियोगिता में 16 राज्यों की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए विवि की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
 
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विवि की तृतीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्नेह पांडेय ने उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम का प्रतिनिधित्व किया। विवि की 10 सदस्य दल ने प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति व भाषा लोकगीत का प्रदर्शन किया। भव्य सांस्कृतिक रैली आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवकों में रवि शंकर शर्मा, पार्थ अवस्थी, कृष्ण सिंह कुशवाहा, रोहित अभिषेक ने प्रतिभाग किया। रैली में संस्कृति एवं सभ्यता की झांकी को प्रस्तुत किया गया। रैली में 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया था।
 
इनमें विवि इकाई की छात्रा काव्या दुबे, दर्शिका गुप्ता, सौम्या सिंह, सौम्य उपाध्याय प्रतिभाग करते हुए सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्धमान विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र एवं गोल्ड मेडल प्राप्त किया। एक्सटेंपोर कंपटीशन में विवि की इकाई तृतीय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका काव्या दुबे ने द्वितीय पुरस्कार में सिल्वर प्राप्त किया। इस पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने विजेता टीम को बधाई दी।

 

संबंधित समाचार