मुरादाबाद: हर उम्र के लिए फायदेमंद है योग, सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित किया गया कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जी-20 योगा चैलेन्ज के तहत जिलायोगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों को योगासन कराया गया साथ ही योग करने से दूर होने वाली बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया गया।

मंगलवार को सोनकपुर स्टेडियम में ने जिला ओलंपिक सचिव डॉ. अजय विक्रम पाठक, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला महामंत्री भाजपा राजन विशनोई, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरूण शर्मा, वरिष्ठ संरक्षक अजित अग्रवाल व समाजसेवी  गौरी जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।  मंच पर योगाचार्य मनीषा गर्ग व दीक्षा ने सभी लोगों को प्राणायाम, अलोम विलोम आदि कराया।

कार्यक्रम में मोहित, सिद्धान्त, पारस, यश, काशिफ, व ऋषिका, प्रख्या, मनसा, ईशा, आस्था आदि वाली बालिकाओं ने सामूहिक योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 250 लोगों ने हिस्सा बन योग के फायदे जाने। इस अवसर पर खिलेन्द्र सिंह,  डी. के. जौहरी, अमित तोमर,  जयपाल सिंह, सचिन नैनवाल, प्रियांशु, नेहा, लक्ष्मी, रश्मी, व क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार