बहराइच: भाजपा नेता के घर से चोरों ने पार किए 25 हजार की नकदी, सोने के जेवरात व बर्तन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला कानूनगो पुरा निवासी भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के मकान में देर रात को चोर घुस गए। चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर हजारों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की जांच की है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगो पुरा दक्षिणी निवासी संतोष पांडेय भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। उनका मकान चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर है। सोमवार रात को चोर मौके पर पहुंचे। चोरों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के मकान में रह रहे परिवार का कमरा बाहर से बंद कर दिया।

इसके बस चोरों ने 25 हजार रूपये नकदी, सोने के जेवरात, कपड़ा, बर्तन, मोबाइल और लेकर चले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो डायल 112 पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच की है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-उमेश पाल हत्याकांड: आरोपी सदाकत के साथ फोटो पर बोले अखिलेश- किसी के साथ भी हो सकती है तस्वीर

संबंधित समाचार