Kanpur News : CSJM और आई इंस्टीट्यूट के बीच हुआ MOC, छात्रों को मिल सकेगा क्लीनिकल एक्सपोजर
कानपुर के सीएसजेएमयू और आई इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू हुआ।
कानपुर के सीएसजेएमयू और आई इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू हुआ। इसमें छात्रों को क्लीनिकल एक्सपोजर मिल सकेगा।
कानपुर, अमृत विचार। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और आरके देवी आई रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू साइन हुआ। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से डॉ. अवध दुबे ने करार पत्र पर हस्ताक्षर किए।
प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि एमओयू के अंतर्गत स्कूल आफ हेल्थ साइंसेस में फिजियोथिरैपी, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री, रेडियोलॉजी, मेडिकल माइक्रोबायोलाजी एवं ह्यूमन न्यूट्रीशन के छात्रों को क्लीनिकल एक्सपोजर का लाभ मिलेगा। मरीजों के साथ उनका बेहतर ताल-मेल स्थापित होगा। प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को क्लीनिकल एक्सपोजर दिलाने का प्रयास कर रहा है ।
स्कूल आफ हेल्थ साइंसेस में रेडियोलॉजी और ऑप्टोमेट्री कोर्सेस इसी सत्र से प्रारम्भ हुए हैं। डॉ. अवध दुबे ने पूर्व में किये गये कार्यों एवं वर्तमान में चल रहे पाठ्यक्रमों की प्रशंसा की। स्कूल आफ हेल्थ साइंसेस के निदेशक डॉ. दिग्विजय शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सहायक निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी, कुलसचिव डॉ अनिल कुमार यादव, डॉ गौरव दुबे, डॉ. वर्षा प्रसाद, आकांक्षा बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।
