Breaking News Lucknow : गोमती नदी में उतरता मिला युवक का शव, पुलिस जांच रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित गोमती नदी में शव मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक बार फिर गोमती नदी में अज्ञात शव मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

दरअसल, दुबग्गा थाना क्षेत्र में स्थित गोमती नदी में शव मिला है। शव एक सफेद रंग के कपड़े में लिपटा हुआ बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे नदी में शव मिलने की सूचना मिली थी। शव के हाथ में कलावा बंधा हुआ है। पुलिस आसपास के इलाके के साथ ही दूसरे थानाक्षेत्रों में भी जानकारी करने में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें : उमेश पाल हत्याकांड: एक और आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में, लगातार हो रही छापेमारी

संबंधित समाचार