अयोध्या: पहली बीवी ने हड़प लिया मकान और बैंक-बैलेंस, अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शौहर की मौत के बाद पहली बीबी ने मकान पर कब्जा कर लिया। संबंध प्रमाण पत्र बनवा बैंक बैलेंस की रकम निकाल ली। पीड़िता ने पुलिस से लेकर अधिकारियों तक फरियाद की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कैंट पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी व कूटरचना की धारा में केस दर्ज किया है। 

थाना क्षेत्र के बेगमगंज गढ़ैया निवासी एलिस दास पत्नी स्व. इरशाद अली का कहना है कि उसका 32 वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। इरशाद से तीन संतान हैं। वह पहली पत्नी नूरजहां के साथ एक ही मकान में आधे-आधे हिस्से में रहती थी। 4 अक्टूबर 2019 को शौहर के निधन के बाद पहली पत्नी ने उसके हिस्से का मकान भी हड़प लिया।

और अपने संतान की मदद से एक मात्र जायज वारिस होने का फर्जी शपथ पत्र के आधार पर संबंध प्रमाण पत्र बनवा लिया तथा कोआपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक की मदद से शौहर के खाते में जमा रकम 2 लाख 51 हजार रुपये निकाल लिए। कार्रवाई के लिए थाना कैंट के साथ अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अदालत का सहारा लेना पड़ा।  

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एसीजेएम प्रथम की अदालत के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने पीड़िता एलिस दास की शिकायत पर नगर कोतवाली के लालबाग निवासी नूरजहां तथा फैजाबाद कोआपरेटिव बैंक के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना की धारा में केस दर्ज किया है। दर्ज केस की विवेचना कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: PM और CM आवास योजना में अब तक मिले 40 अपात्र, जारी होगी नोटिस

संबंधित समाचार