लखनऊ: पत्नी की फोटो Facebook पर अपलोड करने बाद की अमार्दित टिप्पणी, पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गुड़म्बा थाने में एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। विवाहिता का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते पति ने Facebook पर उसकी तस्वीरें अपलोड पर अमार्दित टिप्पणी की है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार राय ने बताया कि सेक्टर-एच जानकीपुरम निवासिनी पीड़िता ने पति वीरेंद्र पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

उसने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। जोकि कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि पति उसे बदनाम करने की नीयत से उसकी फोटो को फेसबुक पर अपलोड करने के साथ अमार्दित टिप्पणी कर रहा है। हालांकि, परिचितों के माध्यम से उससे पति की करतूत पता चली। जिसके बाद पीड़िता ने गुड़म्बा थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सांसद का प्रयास लाया रंग: बहराइच-जरवल रोड रेल लाइन के लिए 162.50 लाख मंजूर, जिले में खुशी की लहर

 

संबंधित समाचार