अब 4 मार्च तक चलेगा आगरा में ताज महोत्सव, महोत्सव समिति का फैसला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। ताजनगरी आगरा में 20 फरवरी से शुरू हुआ ताज महोत्सव अब अब 4 मार्च तक चलेगा। यहां शिल्पियों के अनुरोध पर महोत्सव समिति ने यह फैसला लिया है। बताते चलें कि आज बुधवार को महोत्सव का समापन होना था लेकिन शिल्पियों ने इसकी तिथि विस्तारित करने की मांग की थी जिसे महोत्सव समिति ने मंजूर कर लिया है। संयुक्त निदेशक पर्यटन के अनुसार महोत्सव अब अगले 3 दिन तक और चलता रहेगा। चौथे दिन रविवार को भी आयोजन को जारी रखने की कोशिश की जाएगी।

आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों क्या रूपरेखा क्या रहेगी, इस पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले महोत्सव में बॉलीवुड और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी हैं। दर्शकों की संख्या भी पिछले आयोजनों की अपेक्षा इस बार बढ़ी है। 

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : अब पीतल के रंग में दिखेंगी एमडीए की संपत्तियां, मंडलायुक्त ने दिया निर्देश

संबंधित समाचार